अलीगढ़ लोकसभा चुनाव: अलीगढ़ लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक 56.57 प्रतिशत, वहीं मतदान समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत रहा, जबकि 2019 में 62.95 रहा था। अलीगढ़ में 19,90,529 लाख वोटर अपना सांसद चुन रहे हैं। कोल, शहर, अतरौली, खैर और बरौली विधानसभा में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो यूपी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री और हाथरस से भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि ने अपनी पत्नी के साथ में अपने पैतृक गांव रकराना में मतदान किया। 14 प्रत्याशियों के लिए मतदान जारी है। कल्याण सिंह के पौत्र और यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अलीगढ़ के अतरौली स्थित अपने गांव मढ़ोली में मतदान किया।
कल्याण सिंह के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध
कल्याण सिंह के गांव मढ़ोली में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध, बूथ अध्यक्ष का बयान आया।भाजपा के धुरी समझे जाने वाले कल्याण सिंह के गांव मढ़ोली में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध हुआ। वहां के बूथ अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि भाजपा के विरोध में नहीं प्रत्याशी सतीश गौतम के विरोध में वोट डाला है।
अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम ने डाला वोट
अलीगढ़ लोक सभा के दूसरे चरण के मतदान में अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम ने रामघाट रोड ऑवर लेडी फातिमा के मतदान केन्द्र पर मतदान किया। उन्होंने 400 और 4 लाख पार का दावा किया है। सतीश गौतम ने मतदान केन्द्र पर बुर्जुगों के पैर छूकर आर्शीवाद प्राप्त किया।
बसपा प्रत्याशी हितेन्द्र उपाध्याय बंटी ने डाला वोट
अलीगढ़ से बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम खेल बिगाड़ने नहीं, बनाने आए हैं।
जल्लूपुर में ईवीएम खराब
अलीगढ़ की विधानसभा 75 कोल क्षेत्र धनीपुर ब्लाक के गांव जल्लुपुर सेहौर में मतदान केंद्र जल्लुपुर सेहौर में बूथ संख्या 313 पर करीब एक घंटे से ईबीएम मशीन खराब होने से मतदान रूका हुआ है। मतदाता परेशान होकर घर की ओर वापस लौट रहे हैं।
मतदान के बाद चर्चा करते लोग
अलीगढ़ में मतदान के बाद लोग अपने प्रत्याशियों की जीत पर चर्चा करते नजर आये। रामघाट रोड पर चौपाल लगाकर बैठे लोग कौन जीतेगा-कौन हारेगा आपस में करते नजर आये और एक दूसरे से बहस करते हुए आंकडे़ लगा रहे थे।