Sunday, May 19, 2024

उत्तर प्रदेश: राजा भैया किसे देंगे समर्थन? भाजपा और सपा आमने-सामने, आसान नहीं होगी जीत

प्रतापगढ़, कुंडा। कौशाम्बी लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे रहस्य की परतें गहराती जा रही हैं। सीधे तौर पर दो राजनितिक दल मैदान में आमने-सामने होंगे। भाजपा ने जहां दो बार के सांसद विनोद सोनकर पर दांव आजमाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पर दांव खेला है।

नये चहरे पुष्पेंद्र सरोज जिनकी विदेश में पढ़ाई लिखाई हुयी है। उनका सपा कैडिडेट के रूप में मैदान में आने से लोगों के बीच इस बात की चर्चा है। यद्यपि कि सपा प्रत्याशी को राजनितिक अनुभव तो नहीं है लेकिन सादगी पसंद युवा को अगर मौका दिया जाये तो हो सकता है, पिता कि विरासत और बिरादरी में अलग पहचान उनके लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

भाजपा के दो बार के सांसद और संगठन पर पकड़ रखने वाले नेता के रूप में विनोद सोनकर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मजबूती से चुनाव लड़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणी और विद्वेष के बयान कहीं न कहीं उनको परेशानी में डालते हुए दिखाई दे सकता है।

पांच सौ वर्षाे के बाद अपने मंदिर में बिराजे प्रभु श्री राम का सहारा भाजपा के लिए वरदान बन सकता है। अंततः उसके उम्मीदवार को विजय भी दिलवा दे तो कोई नई बात नहीं होगी। लेकिन जिस तरह से ब्राह्मण मतदाता लामबंद होता नजर आ रहा है, उससे तो यही लगता है कि लड़ाई कांटे की होने जा रही है।

कौशाम्बी लोकसभा के कुंडा, मानिकपुर, हीरागंज, संग्रामगढ़, बिहार, बाघराय गांव के लोगों में चुनाव की सरगर्मी नहीं दिखाई पड़ती है। चुनाव की बात करते ही लोगों के चेहरे पर अजीब से भाव देखने को मिलता है। जो साबित करता है कि मतदाताओं में चुनाव के प्रति वो रुझान देखने को नहीं मिल रहा है जिसको लेकर चुनाव जाने जाते हैं।

कुंडा में जहां सपा और भाजपा समर्थकों को छोड़ दीजिये तो प्रायः लोगों का यही कहना था कि राजा भैया के साथ खेल हुआ है। यह बातें उनके समर्थक पचा नहीं पा रहै हैं। वहीं सपा के प्रत्याशी के साथ एक ही पहचान है कि वो तेज तर्रार दलित नेता के पुत्र हैं और राजनीति का अनुभव नहीं है। वैसे उनका मृदुल व्यवहार और विदेश में अध्ययन करना उनकी शख्सियत को अलग दिखाने के लिए काफी है। अब देखने वाली बात है कि कौशाम्बी कि जनता किसे अपनी बागडोर सौंपती है। लेकिन कौशाम्बी चुनाव को लेकर अभी तक तो रहस्यमई वातावरण बना हुआ है।

आपकी राय

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
अन्य खबरे
Advertisements
मार्किट लाइव
यह भी पढ़े
error: Content is protected !!