Low Glycemic Index Fruits-नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसे ‘अमृतफल’ या ‘अमरफल’ कहा गया है, जिसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ कई रोगों से बचाने में सहायक मानी जाती है।
इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
वजन नियंत्रित रखने के लिए भी नाशपाती एक अच्छा विकल्प है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं।
हृदय स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह लाभकारी है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। नाशपाती में प्राकृतिक शुगर होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह मधुमेह के मरीजों के लिए भी सुरक्षित है।
मानसिक रूप से भी यह फल लाभकारी है-इसे खाने से मस्तिष्क को आराम मिलता है और मन शांत रहता है। साथ ही यह शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है।
हालांकि, जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी या बुखार है, उन्हें इससे परहेज करना चाहिए क्योंकि इसकी ठंडी तासीर कफ को बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें-Eating One Kiwi Daily: एक कीवी रोज खाने से बदल सकती है आपकी सेहत

Theconnect24 के व्हॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें


