Gyan Mudra Benefits-आज की तेज-तर्रार जीवनशैली में गुस्से पर नियंत्रण रखना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है। रिश्तों, कार्यक्षेत्र और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर दिखाई देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ता तनाव इंसान को जल्द प्रतिक्रिया देने वाला बना देता है। ऐसे समय में योग, ध्यान और प्राणायाम के साथ-साथ हाथों की विशेष मुद्राएं भी मानसिक संतुलन बनाने में मददगार साबित होती हैं।
ज्ञान मुद्रा को गुस्से को शांत करने और मन को स्थिर करने का प्राकृतिक उपाय माना जाता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, गुस्सा तब अधिक बढ़ता है जब दिमाग और तंत्रिका तंत्र पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। नकारात्मक विचार हावी होने लगते हैं और व्यक्ति हर परिस्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देने लगता है। ज्ञान मुद्रा का नियमित अभ्यास मस्तिष्क को शांत करने और सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
इस मुद्रा में अंगूठे और तर्जनी को मिलाकर बाकी उंगलियों को सीधा रखा जाता है। सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से मन धीरे-धीरे स्थिर होता है और भावनात्मक उतार-चढ़ाव कम होते हैं। माना जाता है कि अंगूठा और तर्जनी के मिलन से मस्तिष्क से जुड़ी नसों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे मानसिक बेचैनी, आक्रामकता और तनाव में कमी आती है।
जो लोग जल्दी गुस्सा हो जाते हैं या छोटी बातों पर उत्तेजित हो जाते हैं, उनके लिए ज्ञान मुद्रा एक सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है। नियमित अभ्यास से मन में ठहराव आता है और व्यक्ति भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण महसूस करता है। इसके अलावा यह मुद्रा याददाश्त को तेज करने, दिमाग को सक्रिय रखने और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है।
पढ़ाई करने वाले बच्चों, ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए यह मुद्रा विशेष रूप से लाभकारी है। मानसिक थकान कम करने और तनाव-चिंता घटाने में भी इसका असर देखा गया है।
ये भी पढ़ें-Yoga for migraine: माइग्रेन के लिए बेस्ट योगासन और प्राणायाम, जानें एक्सपर्ट की राय

Theconnect24 के व्हॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
डिस्कलेमर: धर्म संग्रह, ज्योतिष, स्वास्थ्य, योग, इतिहास, पुराण सहित अन्य विषयों पर Theconnect24.com में प्रकाशित व प्रसारित आलेख, वीडियो और समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है, जो विभिन्न प्रकार के स्त्रोत से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि Theconnect24.com नहीं करता है। ज्योतिष और सेहत के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रयोग करने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री को Viewers की दिलचस्पी को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसका कोई भी scientific evidence नहीं है।


