एजेंसी/इस्लामाबाद| Pakistan Army vs BLA – पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हाल ही में ग्वादर में किए गए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ से सुरक्षा बलों को बड़ी चुनौती दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएलए ने ताबड़तोड़ हमले कर पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर ला दिया। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना पड़ा कि उनकी सेना जंग के मैदान में कमजोर साबित हुई है।
इस ऑपरेशन में सबसे अधिक चर्चा महिला फिदायीन हवा बलोच की रही, जो बीएलए की ‘मजीद ब्रिगेड’ से जुड़ी थीं। बीएलए ने उनका एक वीडियो जारी किया है जिसमें हवा पाकिस्तानी सैनिकों पर फायरिंग करती नजर आती हैं। मौत से पहले दिए अपने संदेश में उन्होंने बलोच नागरिकों से दुश्मन के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील की। वीडियो में हवा कहती हैं कि पाकिस्तानी सैनिक डर के मारे बाहर नहीं निकल रहे और अब सभी भाई-बहनों को लड़ाई में शामिल होना चाहिए।
अपने मिशन को अंजाम देते हुए हवा बलोच की मौत हो गई। बीएलए ने उनकी मौत को ‘कुर्बानी’ बताते हुए आखिरी वीडियो साझा किया। इस मुठभेड़ के बाद दोनों पक्षों की ओर से विरोधाभासी दावे सामने आए हैं। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में दर्जनों उग्रवादियों को मार गिराया गया है और वे क्षेत्र में शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं, बलूच विद्रोहियों ने स्वीकार किया है कि इस संघर्ष में उनके 18 लड़ाके मारे गए हैं। उन्होंने इसे हाल के समय की सबसे घातक लड़ाइयों में से एक बताया। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में बलूच विद्रोह और सुरक्षा चुनौतियों को उजागर कर दिया है।

Theconnect24 के व्हॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें


