Sunday, February 8, 2026

Delhi NCR Education Hub: दिल्ली-एनसीआर बना विदेशी विश्वविद्यालयों का हॉटस्पॉट

एजेंसी/नई दिल्ली| Delhi NCR Education Hub – दिल्ली और भारत के अन्य महानगर विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पढ़ाई करने वाले छात्रों का रोजमर्रा का खर्च अन्य देशों के बड़े शहरों की तुलना में काफी कम है। यही कारण है कि विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपनी शाखाएं खोलने के लिए उत्साहित हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर वैश्विक विश्वविद्यालयों के लिए भारत का सबसे मजबूत बाजार है, जिसमें गुरुग्राम सबसे आगे है। अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी, दूतावासों की निकटता और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की मौजूदगी जैसे कारक शिक्षण संस्थानों को यहां फलने-फूलने में मदद करते हैं। छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद उद्योगों में आसानी से रोजगार मिलने की संभावना भी इन संस्थानों को आकर्षित करती है।

भारत में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के करीब 15.5 करोड़ युवा हैं, जो विश्व में सबसे बड़ा छात्र समूह है। यही कारण है कि भारत विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए प्रमुख बाजार बन गया है। यदि यही रुझान जारी रहा तो 2040 तक विदेशी संस्थानों का कुल क्षेत्रफल 1.9 करोड़ वर्ग फीट तक पहुंच सकता है। वर्तमान में देश में 19 विदेशी उच्च शिक्षा संस्थान या तो चालू हो चुके हैं अथवा उन्हें शिक्षा मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है।

रिपोर्ट में शहरों के शैक्षिक वातावरण का आकलन आवाजाही, सामाजिक-आर्थिक संकेतक, उद्योग तंत्र और जनसांख्यिकीय अवसर जैसे चार स्तंभों पर किया गया। अध्ययन के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलूरु विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। मुंबई वित्तीय संस्थानों और मीडिया का गढ़ है, जबकि बेंगलूरु आईटी, एआई और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र है।

लंदन, न्यूयॉर्क और सिडनी जैसे पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्रों की तुलना में भारतीय शहर कम लागत पर विश्वस्तरीय शिक्षा और बेहतर रोजगार अवसर प्रदान कर रहे हैं। यही कारण है कि चंडीगढ़ ट्राइसिटी, कोच्चि, गोवा, भुवनेश्वर और जयपुर जैसे शहर भी विदेशी संस्थानों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां कम कीमत पर जमीन और परिचालन लागत का लाभ मिलता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का विशाल छात्र बाजार और कम जीवनयापन लागत आने वाले वर्षों में विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए सबसे बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

whatsapp-tc24

Theconnect24 के व्‍हॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आपकी राय

भारत का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

View Results

Loading ... Loading ...
अन्य खबरे
Advertisements
मार्किट लाइव
यह भी पढ़े
error: Content is protected !!