Wednesday, February 4, 2026

Muscle Loss Due To Fasting: भूखे रहने से नहीं घटेगा वजन, बढ़ेगा मसल लॉस

एजेंसी/वॉशिंगटन| Muscle Loss Due To Fasting – आजकल कई लोग शिकायत करते हैं कि वे सीमित मात्रा में भोजन करते हैं, फिर भी उनका वजन अपेक्षा से अधिक होता है। कई मामलों में हाथ-पैर और चेहरा पतला रहता है, लेकिन पेट बाहर निकला हुआ दिखाई देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कारण शरीर का ‘सर्वाइवल मोड’ में जाना है। जब शरीर को संकेत मिलता है कि भोजन की आपूर्ति कम हो गई है, तो वह इसे खतरे की स्थिति मानकर भविष्य के लिए फैट स्टोर करना शुरू कर देता है। यही वजह है कि कम खाने के बावजूद पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

इस स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। कम कैलोरी मिलने पर शरीर ऊर्जा बचाने की कोशिश करता है और कैलोरी बर्न की प्रक्रिया को स्लो कर देता है। इसके साथ ही तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो खासतौर पर लोअर बैली फैट को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि कई लोगों के हाथ-पैर पतले रहते हैं, लेकिन पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है।

बहुत कम खाने या लंबे समय तक भूखे रहने का एक और बड़ा नुकसान है मसल लॉस। तेजी से वजन घटाने के चक्कर में लोग खाना छोड़ देते हैं या बहुत कम खाने लगते हैं। इससे शरीर फैट की बजाय मसल्स को तोड़कर ऊर्जा लेने लगता है। मसल्स कम होने से शरीर की शेप बिगड़ जाती है और पेट और ज्यादा उभरा हुआ नजर आने लगता है। साथ ही, मसल्स कम होने का मतलब है कि शरीर कम कैलोरी बर्न करता है, जिससे फैट लॉस और भी मुश्किल हो जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वजन घटाने का सही तरीका भूखे रहना नहीं है। न ही रोटी-चावल पूरी तरह छोड़ देने से कोई स्थायी फायदा होता है। वेट लॉस एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें धैर्य और सही रणनीति की जरूरत होती है। इसके लिए बैलेंस्ड डाइट सबसे जरूरी है। रोजाना के भोजन में पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर शामिल करना चाहिए, ताकि मसल्स सुरक्षित रहें और पेट लंबे समय तक भरा महसूस हो।

इसके साथ ही फिजिकल एक्टिविटी को दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। नियमित वॉक, एक्सरसाइज या योग से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और शरीर फैट को सही तरीके से बर्न करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली ही वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने का स्थायी उपाय है।

whatsapp-tc24

Theconnect24 के व्‍हॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें


डि‍स्‍कलेमर: धर्म संग्रह, ज्‍योति‍ष, स्‍वास्‍थ्‍य, योग, इति‍हास, पुराण सहि‍त अन्‍य विषयों पर Theconnect24.com में प्रकाशि‍त व प्रसारित आलेख, वीडियो और समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है, जो विभि‍न्न प्रकार के स्‍त्रोत से लिए जाते हैं। इनसे संबंधि‍त सत्‍यता की पुष्‍ट‍ि Theconnect24.com नहीं करता है। ज्‍योति‍ष और सेहत के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रयोग करने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह अवश्‍य लें। इस सामग्री को Viewers की दि‍लचस्‍पी को ध्‍यान में रखकर यहां प्रस्‍तुत किया गया है, जिसका कोई भी scientific evidence नहीं है।

आपकी राय

भारत का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

View Results

Loading ... Loading ...
अन्य खबरे
Advertisements
मार्किट लाइव
यह भी पढ़े
error: Content is protected !!