Sunday, April 20, 2025

Paddle yoga : गर्मी के मौसम में घूमने की बन रही है प्‍लान‍िंग तो पैडल योगा करना न भूलें, यह आपके मजे को कर देगा दोगुना

Paddle yoga: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घूमने की प्‍लान‍िंंग बनने लगती है। ऐसे में ज्‍यादातर सभी सी बीच या लहराते नीले-नीले पानी के समीप ही जाना पसंद करते हैं। यद‍ि आप भी किसी ऐसी ही जगह जाने की सोच रहे हैं तो कुछ फन एक्‍सरसाइज भी आपको पता होनी चाह‍िए, ज‍िससे आपका घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा।

इस भाग दौड़ भरी जीवनशैली के तनाव से बचने के लिए नई-नई फ‍िटनेस एक्‍सरसाइज आ चुकी है। उन्‍हीं में से एक है “पैडल योगा” इसे सिर्फ एक्‍सरसाइज कहना ही उच‍ित नहीं होगा, क्‍योंक‍ि यह एक फ‍िटनेस एक्‍सरसाइज है। गर्म‍ियों के मौसम में पानी में मस्‍ती करना, यह भी एक अलग और दिलचस्‍प होता है। सोच कर ही रोमांच पैदा हो जाता है।

पैडल योगा

यह योगा पैडल बोर्ड के ऊपर किया जाता है। यह सच में एक रोमांचक एहसास होता है। इसे आप स्‍व‍िम‍िंंग पूल या झील में भी कर सकते हैं। इस प्रकार का योगा शरीर का संतुलन बनाते हुए कई पॉश्चर में करना होता है। इसका सेशन एक घंटे का होता है। पैडल योगा की कई सारी वैरायटी होती हैं तो आप अपने मनचाहे योगा का चयन कर सकती हैं। यह आपको र‍िलेक्‍स करने में मदद करता है। ज्‍यादातर इन दो योगा को ही पसंद किया जाता है।

  • एंटी ग्रेव‍िटी योगा: एंटी ग्रेव‍िटी योगा को फ्लाइंग योगा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें जमीन से थोड़ा उॅपर उठकर योगा किया जाता है। यह शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। इसे करने से थायराइड व प‍िट्यूटरी ग्‍लैंड की समस्‍या से राहत म‍िलती है। इस योगा में शरीर की स्‍थ‍ित‍ि इस प्रकार होती है कि ब्‍लड स‍िर की ओर जाता है क्‍योंक‍ि ह‍िप इसमें ऊपर की ओर होते हैं। हवा में योगा करने से यह एब अलग प्रकार की फील देता है।
  • टेंट्रम योगा: इसकी सबसे खास बात यही है क‍ि इसमें आपने अंदर के तनाव से राहत पाने के लिये जोर-जोर से च‍िल्‍लाना पड़ता है और हंसने को कहा जाता है, जिससे तनाव बाहर निकल जाता है। इसमें कई स्‍टाइल में पैडल का प्रयोग किया जाता है।

पैडल योगा ट‍िप्‍स

सबसे पहले आप पैडल बोर्ड पर अपने पैरों को फ‍िक्‍स करें, ज‍िससे सही तरह से संतुलन बन जाए। इसमें सबसे पहले वार्मअप सेशन होता है। इसका बोर्ड सामान्‍य सर्फ‍िंग बोर्ड से 7 फीट चौड़ा होता है। इसमें कमर तक गहने पानी में सभी बोर्ड को एक रस्‍सी के सहारे एक दूसरे से कुछ-कुछ दूरी पर बांध दिया जाता है, इससे वे एकसाथ पानी में रहते हैं और दूर-दूर नहीं छ‍िटकते।

इसके हार आसन में स्‍ट्रेच और ब्रीद‍िंग टेक्‍नीक पर अध‍िक ध्‍यान द‍िया जाता है, ज‍िससे शरीर में लचीलापन बना रहे। इसके अत‍िर‍िक्‍त घुटनों को मोड़कर बैलेंस करते हुए कई तरह का आसन कराया जाता है। यदि आप यह करते हुए पानी में गिर जाते हैं तो, ये भी योगा का फन पार्ट होगा।

पैडल योगा के लाभ

इस योगा को पानी के अंदर किया जाता है और संतुलन बनाने के लिए अध‍िक मेहनत करनी पड़ती है। शरीर की श‍िथि‍ल पड़ी सारी मांस पेश‍ियां सक्र‍िय हो जाती है। मानस‍िक तनाव से राहत पाने का यह एक नायाब व‍िकल्‍प है। इस योगा के माध्‍यम से अच्‍छी नींद और शरीर लचीला बनता है।

डि‍स्‍कलेमर: धर्म संग्रह, ज्‍योति‍ष, स्‍वास्‍थ्‍य, योग, इति‍हास, पुराण सहि‍त अन्‍य विषयों पर Theconnect24.com में प्रकाशि‍त व प्रसारित आलेख, वीडियो और समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है, जो विभि‍न्न प्रकार के स्‍त्रोत से लिए जाते हैं। इनसे संबंधि‍त सत्‍यता की पुष्‍ट‍ि Theconnect24.com नहीं करता है। ज्‍योति‍ष और सेहत के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रयोग करने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह अवश्‍य लें। इस सामग्री को Viewers की दि‍लचस्‍पी को ध्‍यान में रखकर यहां प्रस्‍तुत किया गया है, जिसका कोई भी scientific evidence नहीं है।

आपकी राय

भारत का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

View Results

Loading ... Loading ...
अन्य खबरे
Advertisements
मार्किट लाइव
यह भी पढ़े
error: Content is protected !!