Thursday, May 9, 2024

मां लक्ष्‍मी की ऐसे करें पूजा, धन आगमन का खुलेगा रास्‍ता, धनु समेत इन 5 राश‍ियों का बढ़ेगा सम्‍मान

मां लक्ष्मी को गुलाबी फूलों की माला चढ़ाएं। उसके बाद घी का दीपक जलाएं और आरती करें। महिलाएं देवी को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई का दान करें। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल।

मेष राश‍ि वालों की सेहत संबंधी बढ़ सकती हैं परेशानि‍यां 

आज विलंंब से चलेंगे कार्य, लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर में निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर में नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी, सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

 

वृष राश‍ि वाले अनावश्‍यक बहस से बचें

आज के दिन आप छोटे-मोटे कामों की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। महिलाएं करेंगी पुरुषों की अनदेखी ।

 

मिथुन राश‍ि वालों के खुश‍ियों में होगी बढ़ोतरी

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा। बिना संघर्ष किये इसमें सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे, जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

 

कर्क राश‍ि वाले वाहन चलाने में बरतें सावधानी

आज संतान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें, हानि होगी। चोटादि का भय है, यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें, स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है।

 

सिंह राश‍ि वाले तत्‍काल न‍िर्णय लेने से बचें

आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यों को करने में असमर्थ रहेंगे। शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नहीं करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नहीं ले सकेंगे।

 

कन्या राश‍ि वालों को मिलेगा सम्‍मान

आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि एवं अन्य लोगों से भिन्न रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे। समाज के उच्चवर्गीय लोगों के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

 

तुला राश‍ि वालों के घर में आएगी खुशहाली

आज आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नहीं फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर में खुशहाली आएगी।

 

वृश्चिक राश‍ि वाले क‍िसी की बातों पर विश्वास नहीं करें 

आज धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

 

धनु राश‍ि वाले व्‍यवहार में बरतें नरमी  

आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरतें। सहकर्मियों से छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद खड़े होंगे।

 

मकर राश‍ि वालों को प्राप्‍त होंगे शुभ समाचार  

आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा। घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन में नई स्फूर्ति का संचार रहेगा।

 

कुंभ राश‍ि वालों को मिलेगा पर‍िजनों का सहयोग

आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी। दिन के आरंभ में कार्यों के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यों को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। परिजनों का सुख-सहयोग उत्तम रहेगा। सुख- सुविधा मिलेगी।

 

मीन राश‍ि वाले आर्थ‍िक मामलों में नहीं लेंगे किसी की सहायता

आज कार्यक्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नहीं करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वयं के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन में रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है।

 

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

आपकी राय

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
अन्य खबरे
Advertisements
मार्किट लाइव
यह भी पढ़े
error: Content is protected !!