Thursday, May 9, 2024

नवरात्री में ये शुभ सामग्री लाकर घरे में करें पूजन, धन लाभ में होगी वृद्धि, धनु समेत इन 5 राश‍ियों को मिलेगी उन्नत‍ि

नवरात्री के दौरान अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री (स्वास्तिक, ॐ, श्री, हाथी, कलश, दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र, आचमनी, मुकुट, त्रिशूल) खरीदें और देवी दुर्गा के चरणों में रखें और इसकी पूजा करें। फिर नवरात्र के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। इससे आश्चर्यजनक रूप से धन में वृद्धि होगी। जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल।

मेष राश‍ि वालों का व्‍यापार चलेगा अच्‍छा

लेनदारी वसूल होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। कुछ मामलों में स्वयं को साहस करना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापारिक प्रतियोगिता में आपकी विजय के आसार बनेंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृष राश‍ि वालों की भौत‍िक सुख-सुव‍िधाओं में होगी वृद्ध‍ि  

बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। काम में अपेक्षित सफलता मिलने के योग हैं। विचारपूर्वक निर्णय ले पाएँगे। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भूमि व भवन के मनचाहे सौदे होंगे।

 

मिथुन राश‍ि वालों के बढ़ेंगे खर्चे

लाभ में कमी रहेगी। कार्यकुशलता बढ़ा पाएँगे। आर्थिक विवाद समय पर सुलझा सकेंगे। पारिवारिक स्थितियाँ पक्षधर रहेंगी। संतान से असंतोष हो सकता है। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा।

 

कर्क राश‍ि वालों का व्‍यापार चलेगा धीमा

दौड़धूप रहेगी। व्यवसाय धीमा चलेगा। पिता से व्यावसायिक मामलों में अनबन हो सकती है। भागीदारी, जमानत के विवाद हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी सूचना मिलने से मन खिन्न रहेगा।

 

सिंह राश‍ि वालों के व्‍यवसाय‍िक प्रयास होंगे सफल

मेहनत सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। लाभ होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ होने के योग हैं। अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति कर पाएँगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

कन्या राश‍ि वालों की दूर होगी बेरोजगारी

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। नौकरी, राज्यपक्ष में अपेक्षित सुधार होगा। लाभप्रद कार्य, स्थिति बनेगी। भरोसे में कार्य नहीं होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट का लाभ भविष्य में मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

 

तुला राश‍ि वाले पड़ोसी से रहें सावधान

उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आमदनी, लेनदेन के लिए दिन उत्तम रहेगा। अवसरों का लाभ लेने के योग हैं। पड़ोसी से कष्ट हो सकता है। खान-पान में लापरवाही नहीं बरतें। मेहमानों पर खर्च होगा।

 

वृश्चिक राश‍ि वालों को श‍िक्षा के क्षेत्र में म‍िलेगी सफलता 

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। विवाद न करें। धनहानि संभव है। व्यापारिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा। स्वभाव में शांति, संयम रखें। पारिवारिक उत्साह से प्रगति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

 

धनु राश‍ि वालों का दाम्‍पत्‍य जीवन रहेगा मधुर

व्यक्तित्व प्रभावशाली होने से विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

 

मकर राश‍ि वाले अनजान लोगों पर न करें विश्वावास

कार्यपद्धति में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। भागीदारी के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें।

 

कुंभ राश‍ि वाले स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजन का उठाएंगे लुत्‍फ

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। दूसरों के कार्यों में गलती न निकालें। नियमितता, जवाबदारी ही सहयोगात्मक रहेगी। लेनदेन, कर्ज की स्थिति सुधरेगी। कार्य-स्थिति में परिवर्तन से संतोष रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।

 

मीन राश‍ि वालों के शत्रु पड़ेंगे कमजोर

राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में आशातीत सफलता के योग हैं। व्यापारिक तंत्र सुधरेगा। शत्रुपक्ष कमजोर होगा। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। अपने खर्चों में कमी का प्रयास करें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

डि‍स्‍कलेमर: धर्म संग्रह, ज्‍योति‍ष, स्‍वास्‍थ्‍य, योग, इति‍हास, पुराण सहि‍त अन्‍य विषयों पर Theconnect24.com में प्रकाशि‍त व प्रसारित आलेख, वीडियो और समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है, जो विभि‍न्न प्रकार के स्‍त्रोत से लिए जाते हैं। इनसे संबंधि‍त सत्‍यता की पुष्‍ट‍ि Theconnect24.com नहीं करता है। ज्‍योति‍ष और सेहत के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रयोग करने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह अवश्‍य लें। इस सामग्री को (Viewers) की दि‍लचस्‍पी को ध्‍यान में रखकर यहां प्रस्‍तुत किया गया है, जिसका कोई भी (scientific evidence) नहीं है।

आपकी राय

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
अन्य खबरे
Advertisements
मार्किट लाइव
यह भी पढ़े
error: Content is protected !!